▣ Tuesday, 20 October 2026  |  03:09 AM IST
हमें फॉलो करें:
📍 भारत ☀ 32°C
Exclusive

स्लीपर बस खराब होने से हाईवे पर फंसे यात्री, घंटों परेशान रहे महिलाएं और बच्चे

स्लीपर बस खराब होने से हाईवे पर फंसे यात्री, घंटों परेशान रहे महिलाएं और बच्चे
✍ Sanjeev Kumar◷ 16 Sep 2026, 06:02 AM📍 इटावा⏱ 5 min read◉ 479 views
2SHARES479VIEWS

इटावा। के इकदिल क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार रात एक स्लीपर बस यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई। महोबा से दिल्ली जा रही बस बिरारी ओवरब्रिज के पीछे ढाबे के पास गियर बॉक्स खराब होने के कारण अचानक खड़ी हो गई। बस में महिलाओं और छोटे बच्चों समेत बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। बस खराब होने के बाद यात्रियों को कई घंटे तक हाईवे किनारे इंतजार करना पड़ा। इससे यात्रियों में नाराजगी फैल गई।
यात्रियों के मुताबिक बस रात करीब आठ बजे महोबा से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में औरैया के पास भी बस खराब हो गई थी। चालक ने किसी तरह बस को ठीक कराकर आगे रवाना किया, लेकिन कुछ देर बाद इकदिल क्षेत्र में बिरारी ओवरब्रिज के पीछे ढाबे के पास बस का गियर बॉक्स फिर खराब हो गया। चालक ने बस को काफी देर तक ठीक कराने का प्रयास किया, लेकिन समस्या दूर नहीं हो सकी।
बस के दोबारा खराब होने के बाद यात्रियों ने चालक प्रदीप सिंह से दूसरी बस की व्यवस्था कराने या उनका किराया वापस करने की मांग की। यात्रियों का कहना है कि उन्होंने कई बार अपनी परेशानी बताई, लेकिन काफी देर तक दूसरी बस की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इससे महिलाओं और बच्चों के साथ सफर कर रहे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई।
काफी देर तक समाधान नहीं होने पर यात्रियों ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने चालक ने यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया, लेकिन इसके बाद भी काफी देर तक कोई दूसरी बस नहीं पहुंची। इससे यात्रियों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने किराया वापस करने की मांग शुरू कर दी।
बाद में चालक ने बस मालिक से बातचीत की और यात्रियों का किराया वापस किया। इसके बाद यात्रियों ने अपने-अपने साधनों की व्यवस्था कर दिल्ली के लिए रवाना होना शुरू किया।
यात्री शिवम कुमार ने बताया कि बस खराब होने के बाद महिलाओं और छोटे बच्चों समेत यात्रियों को भूखे-प्यासे हाईवे किनारे घंटों इंतजार करना पड़ा। रात के समय सड़क किनारे बैठे और लेटे यात्रियों को तेज रफ्तार वाहनों से हादसे का डर भी सताता रहा। यात्रियों का कहना था कि यदि समय रहते किराया वापस कर दिया जाता तो वे दूसरे साधनों से दिल्ली पहुंचने की व्यवस्था कर लेते।
इस घटना ने लंबी दूरी की बसों के संचालन और यात्रियों की परेशानी की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों ने मांग की कि बस खराब होने की स्थिति में संचालकों को तत्काल दूसरी बस या सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि महिलाओं, बच्चों और अन्य यात्रियों को हाईवे किनारे घंटों परेशान न होना पड़े।

Sanjeev Kumar
लेखक / संवाददाता

Sanjeev Kumar

Hind Ka Paigam के लेखक और समाचार संवाददाता द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट।

संबंधित खबरें

आगरा के मलपुरा में बुजुर्ग से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल, गोद लिए बेटे-बहू पर गंभीर आरोप
अपराध

आगरा के मलपुरा में बुजुर्ग से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल, गोद लिए बेटे-बहू पर गंभीर आरोप

  आगरा के मलपुरा इलाके से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने…

◷ 06 Oct 2026◉ 254
पूरी खबर पढ़ें →
नन्दा इंस्टीट्यूट के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
India

नन्दा इंस्टीट्यूट के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

नन्दा इंस्टीट्यूट के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग बहराइच: नन्दा इंस्टीट्यूट के खिलाफ छात्रों ने मंगलवार…

◷ 06 Oct 2026◉ 216📍 इटावा
पूरी खबर पढ़ें →
ऋषिकेश के छिदरवाला इलाके में आबादी के बीच पहुंचा गुलदार, कुत्ते को बनाया शिकार; वीडियो सामने आने से दहशत
देश

ऋषिकेश के छिदरवाला इलाके में आबादी के बीच पहुंचा गुलदार, कुत्ते को बनाया शिकार; वीडियो सामने आने से दहशत

  ऋषिकेश के छिदरवाला इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गुलदार अचानक आबादी के बीच…

◷ 05 Oct 2026◉ 241
पूरी खबर पढ़ें →
इकदिल बाजार में एसपी सिटी बबिता सिंह ने किया पैदल गश्त, व्यापारियों से लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
India

इकदिल बाजार में एसपी सिटी बबिता सिंह ने किया पैदल गश्त, व्यापारियों से लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

  इकदिल बाजार में एसपी सिटी बबिता सिंह ने किया पैदल गश्त, व्यापारियों से लिया सुरक्षा व्यवस्था का…

◷ 29 Sep 2026◉ 611📍 इटावा
पूरी खबर पढ़ें →

ताजा खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं

Hind Ka Paigam की टॉप खबरें अपने इनबॉक्स में पाएं