▣ Monday, 19 October 2026  |  01:34 AM IST
हमें फॉलो करें:
📍 भारत ☀ 32°C
Accident

चांदनपुर में सफाई व्यवस्था धड़ाम, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

✍ Sanjeev Kumar◷ 14 Sep 2026, 11:07 AM📍 इटावा⏱ 4 min read◉ 377 views
4SHARES377VIEWS

इकदिल, संवाददाता। बढ़पुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चांदनपुर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी नजर आ रही है। गांव की नालियां गंदगी और मलबे से अटी पड़ी हैं। सफाई नहीं होने के कारण नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव के मुख्य मार्ग पर बनी नाले की पुलिया चोक हो गई है। पुलिया चोक होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित है और गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। बारिश के बाद समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के बीच से निकलना ग्रामीणों की मजबूरी बन गया है।

ईंटों के सहारे गली पार कर रहे ग्रामीण

चांदनपुर में शैलेन्द्र के घर से लाखन के घर तक बनी पक्की गली में भी जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। गली में पानी जमा होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी होती है। कई जगह लोगों को ईंटों के सहारे रास्ता पार करना पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सफाई के नाम पर खानापूर्ति का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं कराई जा रही है। सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। नालियों में जमा कूड़ा और मलबा पानी की निकासी रोक रहा है। इसके चलते गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। यदि समय रहते नालियों की सफाई और चोक पुलिया को नहीं खुलवाया गया तो समस्या और विकराल हो सकती है।

जलभराव से बीमारी का खतरा

सड़कों पर लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से दुर्गंध के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। ग्रामीणों को संक्रमण और संक्रामक बीमारियों का डर सता रहा है। गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव का निरीक्षण कर नालियों की तत्काल सफाई, चोक पड़ी पुलिया को खुलवाने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ अस्थायी सफाई के बजाय समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए, ताकि बरसात के दौरान गांव में दोबारा जलभराव की स्थिति न बने।

Sanjeev Kumar
लेखक / संवाददाता

Sanjeev Kumar

Hind Ka Paigam के लेखक और समाचार संवाददाता द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट।

संबंधित खबरें

कानपुर में ट्रक की मामूली टक्कर के बाद सड़क पर बहा सरसों का तेल, बाल्टी-बर्तन लेकर पहुंचे लोग
Accident

कानपुर में ट्रक की मामूली टक्कर के बाद सड़क पर बहा सरसों का तेल, बाल्टी-बर्तन लेकर पहुंचे लोग

  कानपुर, उत्तर प्रदेश: कानपुर में सड़क पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने राहगीरों और आसपास…

◷ 06 Oct 2026◉ 180
पूरी खबर पढ़ें →
उत्तराखंड के त्यूणी में तेज रफ्तार कार 100 फीट गहरी खाई में गिरी, हादसे का वीडियो आया सामने
Accident

उत्तराखंड के त्यूणी में तेज रफ्तार कार 100 फीट गहरी खाई में गिरी, हादसे का वीडियो आया सामने

  त्यूणी, उत्तराखंड: उत्तराखंड के त्यूणी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल…

◷ 04 Oct 2026◉ 351
पूरी खबर पढ़ें →

ताजा खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं

Hind Ka Paigam की टॉप खबरें अपने इनबॉक्स में पाएं