▣ Tuesday, 20 October 2026  |  02:35 AM IST
हमें फॉलो करें:
📍 भारत ☀ 32°C
Accident

कानपुर में कच्चा मकान भरभराकर गिरा, पिता समेत दो बेटियों की मौत; मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Kanpur News, Kanpur Latest News, Sadh News, Saadh Police Station,
✍ Aslam Ansari◷ 06 Sep 2026, 03:21 PM📍 कानपुर नगर⏱ 2 min read◉ 138 views
3SHARES138VIEWS

 

कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में पिता समेत दो बेटियों की मौत हो गई। मकान गिरने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, कच्चे मकान के अचानक गिरने से उसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास लगातार जारी है।

 

हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है। मृतकों में एक पिता और उनकी दो बेटियां शामिल बताई जा रही हैं। वहीं, घायलों को स्थानीय पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मकान गिरने की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीण भी राहत और बचाव कार्य में पुलिस की मदद कर रहे हैं। प्रशासन की टीमों के भी मौके पर पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

फिलहाल मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए बचाव अभियान जारी है। हादसे में मृतकों और घायलों की पूरी जानकारी प्रशासन की ओर से सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Aslam Ansari
लेखक / संवाददाता

Aslam Ansari

Hind Ka Paigam के लेखक और समाचार संवाददाता द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट।

संबंधित खबरें

राहुल गांधी के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़ा INDIA गठबंधन का मार्च, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन
Politics

राहुल गांधी के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़ा INDIA गठबंधन का मार्च, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में INDIA गठबंधन के नेताओं और समर्थकों का मार्च राजनीतिक चर्चा का विषय बन…

◷ 12 Oct 2026◉ 259
पूरी खबर पढ़ें →
Politics

नेहा बोरा का पीएम मोदी पर निशाना, लोकतंत्र और संविधान को लेकर उठाए सवाल   नई दिल्ली। सोशल…

◷ 12 Oct 2026◉ 159
पूरी खबर पढ़ें →
महाराष्ट्र से जंतर-मंतर जा रहे 16 लोग इटारसी में हिरासत में, ट्रेन से उतारकर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस/प्रशासन

महाराष्ट्र से जंतर-मंतर जा रहे 16 लोग इटारसी में हिरासत में, ट्रेन से उतारकर पुलिस ने की कार्रवाई

  इटारसी। महाराष्ट्र से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे 16 लोगों…

◷ 09 Oct 2026◉ 207
पूरी खबर पढ़ें →

ताजा खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं

Hind Ka Paigam की टॉप खबरें अपने इनबॉक्स में पाएं