Friday, 04 September 2026 | IST | 04:02 AM
Follow Us: | Detecting location… ☀️ --°C
Hind का Paigam
सही खबर · सही समय · सबसे पहले
⚡ Breaking News
HomePoliticsNews

2027 के चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर

👁 48 estimated readers are viewing this story
2027 के चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर
Share:

2027 के चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

भरथना: आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भरथना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान चुनाव की रणनीति और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। सपा ने नम्रता दोहरे ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि भरथना के साथ चकरनगर और महेवा क्षेत्र में भी संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर जनता के बीच सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। बैठक में वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के सामने रखा गया। नम्रता दोहरे ने कहा कि चुनाव में बूथ स्तर केकार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। कार्यकर्ताओं से अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न वर्गों के लोग सपा से जुड़ रहे हैं, जिसका आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को लाभ मिलेगा।

फोटो -भूत बैठक में मौजूद सपा नेता नम्रता दोहरे।

Editorial Information

Published by Hind Ka Paigam. Reporting location: Etawah. Published date and time are shown in India Standard Time (IST).

A
Admin

Hind Ka Paigam News Desk