▣ Tuesday, 20 October 2026  |  12:43 AM IST
हमें फॉलो करें:
📍 भारत ☀ 32°C
Health

इटावा में स्वाइन फ्लू के दो मामले मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिला अस्पताल में 6 बेड आरक्षित

✍ Aslam Ansari◷ 03 Sep 2026, 06:48 PM⏱ 3 min read◉ 28 views
0SHARES28VIEWS

 

इटावा। जनपद में स्वाइन फ्लू के दो मामलों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। दोनों मरीज इटावा जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें से एक मरीज की आगरा और दूसरे की लखनऊ में जांच के दौरान स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. वी.के. सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर सर्वे और जांच-पड़ताल की। स्वास्थ्य विभाग दोनों मामलों पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण को लेकर आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।

स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल में छह बेड का अलग वार्ड आरक्षित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपचार और निगरानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं, जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा फिलहाल उपलब्ध नहीं है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल लेने की व्यवस्था की जा रही है। सैंपल लेने के बाद उन्हें जांच के लिए सैफई पीजीआई भेजा जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। विभाग की टीमें स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी.के. सिंह के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है और जरूरत के मुताबिक व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जा रहा है।

Aslam Ansari
लेखक / संवाददाता

Aslam Ansari

Hind Ka Paigam के लेखक और समाचार संवाददाता द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट।

संबंधित खबरें

Health

सड़कों पर आवारा पशुओं का दर्दनाक मंजर, आखिर कब जागेगा प्रशासन?   सोशल मीडिया पर सामने आने वाले…

◷ 12 Oct 2026◉ 221
पूरी खबर पढ़ें →
प्रतापगढ़: लोहे के गेट पर झूलते समय दर्दनाक हादसा, छह वर्षीय मासूम की मौत
दुर्घटना

प्रतापगढ़: लोहे के गेट पर झूलते समय दर्दनाक हादसा, छह वर्षीय मासूम की मौत

  प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के दहिलामऊ में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। लोहे के…

◷ 04 Oct 2026◉ 379
पूरी खबर पढ़ें →
उन्नाव: शुक्लागंज के नेतुवा गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर वन विभाग को सौंपा
Video News

उन्नाव: शुक्लागंज के नेतुवा गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर वन विभाग को सौंपा

  उन्नाव जिले के शुक्लागंज क्षेत्र के नेतुवा गांव में मगरमच्छ मिलने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप…

◷ 04 Oct 2026◉ 360
पूरी खबर पढ़ें →

ताजा खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं

Hind Ka Paigam की टॉप खबरें अपने इनबॉक्स में पाएं